पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मल्टी लेयर सिक्युरिटी रहेगी गणतंत्र पर

मल्टी लेयर सिक्युरिटी रहेगी गणतंत्र पर

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चार क्विक रिस्पांस टीमें तैनात की जाएंगी शहर के अलग-अलग हिस्सों में। पड़ोसी जिलों से बुलाए गए स्पाटर्स। आउटर इलाकों में अहम जिम्मेदारी रहेगी सेंट्रल फोर्स की।
भास्कर न्यूज - जगदलपुर
इलाके की परिस्थितियों के मद्देनजर 26 जनवरी को राष्ट्रीय पर्व के मौके पर शहर से लेकर अंदरूनी इलाकों में सुरक्षा के तगड़े इंतजाम पुलिस प्रशासन द्वारा किए जा रहे हैं।
मुख्य कार्यक्रम स्थल लाल बाग परेड मैदान पर मल्टी लेयर सिक्युरिटी की व्यवस्था की गई है। पूरा स्थल सुरक्षा के तीन घेरों में रहेगा। इसके अलावा किसी भी स्थिति से निपटने चार क्विक रिस्पांस टीमें भी तैनात की जाएंगी। कंट्रोल रुम समेत एडीशनल एसपी से ये टीमें सीधे जुड़ी रहेंगी।
शहर के एंट्री \\\'वांइट्स से लेकर विभिन्न चौक चौराहों और भीड़ के इलाकों में स्पाटर्स तैनात रहेंगे। इनको पड़ोसी जिलों से खास तौर पर यहां बुलाया गया है।
इन व्यवस्थाओं के अलावा छग आम्र्स फोर्स, स्पेशल टास्क फोर्स व सीआरपीएफ की टुकडिय़ों को आउटर इलाकों में गश्त की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। संभाग मुख्यालयों में गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या से ही वीआईपी का आना-जाना शुरु हो जाएगा। वीआईपी सिक्यूरिटी के लिए अलग से स्पेशल टीमें लगाई गई हैं। कार्यक्रम के मद्देनजर ग्रामीण इलाकों में भी थाना प्रभारियों को सतर्कता बरतते हुए गश्त व अन्य ड्यूटी के निर्देश दिए गए हैं। होटल, ढाबों की चैकिंग व अन्य अभियान गुरुवार से शुरु हो चुके हैं।