उम्र बताई थी ९0, कोर्ट ने पाया 80 की
भास्कर न्यूज - जगदलपुर
जज एस शर्मा ने पाया कि सीजेएम की अदालत ने वृद्धा का आवेदन खारिज कर दिया है, वह जेल में बंद है। मामले के प्रमुख आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हंै। मामले का अभियोग पत्र दाखिल हो चुका है। इसी 3 फरवरी को आरोपियों को सत्र अदालत के सामने हाजिर होना है। अभियोजन या गवाही को कोई नुकसान पहुंचने का अंदेशा भी नहीं है।
क्या है आरोप : मृतिका विजेता पाणीग्राही शिक्षा कर्मी वर्ग-3 थी। उसका ब्याह बीटेक डिग्रीधारी गणेश पाणीग्राही के साथ 14 दिसंबर 2012 को रीति-रिवाज के साथ हुआ था। 17 अक्टूबर 2013 को विजेता का शव इंद्रावती नदी तट पर शहर से 7 किमी दूर तामाकोनी में मिला था। विजेता के भाई ने दहेज के लिए प्रताडि़त करने के चलते विजेता की मौत के लिए ससुराली पक्ष पर प्रताडऩा को जिम्मेदार बताया था।
कौन-कौन है बंद : मृतिका विजेता के पति गणेश पाणीग्राही, जीवन, सुनंदन, बबीता ये सभी उ\\\"ा शिक्षित और कम से कम स्नातकोत्तर शिक्षाधारी है। रीता एम राव, चित्रांश कोमरा तो अभिरक्षा में हैं पर इनके आरोपी पति अशोक कोमरा, एम भरत राव अब तक फरार हंै।