ट्रेफिक रूट बदलेगा २६ को लालबाग का
ट्रेफिक रूट बदलेगा २६ को लालबाग का
जगदलपुर - गणतंत्र दिवस पर लालबाग और उसके आसपास से गुजरने वाले मार्गों पर २५ जनवरी की शाम ४ बजे से ट्रेफिक कंट्रोल की कवायद शुरू हो जाएगी। मिली जानकारी के अनुसार लालबाग से गौरव पथ, आईजी बंगला से लेकर कुम्हड़ाकोट तक पूरी तरह प्रतिबंध होगा। शहर से रायपुर की ओर जाने वाले सभी वाहन शहीद पार्क, कुम्हारपारा, एनएमडीसी चौक होते हुए आमागुड़ा चौक की ओर जाएंगे। यही रास्ता रायपुर से शहर की ओर आने वाले वाहनों के लिए खुला होगा। परेड देखने आने वालों के वाहनों की पार्किंग एएसपी बंगले के सामने, लालबाग मैदान के पीछे और कुम्हड़ाकोट में होगी।