- Hindi News
- स्वामी विवेकानंद और नेताजी सुभाष चंद्र बोस को याद किया ब\"ाों ने
स्वामी विवेकानंद और नेताजी सुभाष चंद्र बोस को याद किया ब\"ाों ने
जगदलपुर . स्वामी विवेकानंद और सुभाष चंद्र बोस की जयंती गुरूवार को मनाई गई। रामकृष्ण शारदा पीठ ने भाभा आईटीआई में वेद पाठ, स्तुति गान और भजन कीर्तन किया गया। शिल्पी संस्था ने शहीद पार्क के सामने स्वामी विवेकानंद और सुभाष चंद बोस की जयंती मनाई। मैत्री संघ व शिल्पी संस्था ने प्रभात फेरी निकाली जो शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए वापस शहीद पार्क पहुंची। रैली में शामिल स्कूली ब\\\'चों को इस दौरान पुरस्कृत भी किया गया। कांग्रेस भवन में आयोजित कार्यक्रम में सुभाष चंद्र बोस को पुष्पांजलि अर्पित कर उनके द्वारा देश हित के लिए किए गए कार्यों को याद किया गया। इस मौके पर मनोहर लूनिया, अतिरिक्त शुक्ला, जतिन जायसवाल, अमित सोनी व अन्य कांग्रेसी नेता मौजूद थे।