पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पति पत्नी को तलाक मिला भारी पड़ गया वकील को

पति-पत्नी को तलाक मिला भारी पड़ गया वकील को

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज . जगदलपुर
तलाक के लिए रजामंदी से दायर की गई याचिका का नतीजा पति-पत्नी की मर्जी के मुताबिक निकला। पति को पत्नी से छुटकारा तो मिला ही साथ ही अदालत ने उसे इस बात की आजादी भी दी कि वह अपनी गांठ से गंवाए रुपए 75 हजार की वसूली के लिए नियमानुसार कानूनी कार्रवाई अपने वकील के खिलाफ कर सकता है।
बस्तर जिले के परिवार न्यायालय के जज टीके भक्त ने दस्तावेजों, आवेदिका-अनावेदक के बयानों से पाया कि आवेदिका को भुगतान करने के लिए अनावेदक पति ने कई किश्तों में रकम अपने वकील को दी थी। इनमें एक लाख रुपए का भुगतान आवेदिका को चेक के जरिए उनके सामने ही किया जा चुका है। शेष रुपए 75 हजार को लेकर अनावेदक पति और उनके वकील के बीच विवाद है, जिसका निराकरण करवाने कानून की मदद वह ले सकता है।