पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जापानी मछलियां खत्म करेंगी दलपत सागर की जलकुंभियां

जापानी मछलियां खत्म करेंगी दलपत सागर की जलकुंभियां

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डेढ़ लाख मछलियां छोड़ी गईं दलपत सागर में। जलकुंभी को चट कर जाएंगी। मछली पालन समिति को भी होगा आर्थिक लाभ।
भास्कर न्यूज . जगदलपुर
दलपत सागर में पैर पसार चुकी जलकुंभी को जड़ से खत्म करने के लिए निगम अब जपानी मछलियों का सहारा ले रहा है। जापान, चीन, ताइवान, डेनमार्क सहित अन्य देशों की तर्ज पर यहां भी हायपोमिया को खत्म करने की कवायद चल रही है। शनिवार को मत्स्यपालन विभाग व नगर निगम के अफसरों ने मिलकर यहां करीब डेढ़ लाख टेरिनोडान आइडीला ((ग्राफ कार्क)) प्रजाति की मछलियों को दलपत सागर में छोड़ा है। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि ये मछलियां आने वाले ६ माह में यहां के आधे से \\\'यादा जलकुंभी चट कर जाएंगी। पहले चरण में यहां करीब ४ क्विटंल मछलियां छोड़ी गई हैं।
पर्यावरण को भी फायदा : प्राय: जलकुंभियों की सफाई के लिए २४ डीए व इस तरह के रासयनिक उत्पादों का उपयोग किया जाता है। रसायन के उपयोग का असर जलीय जीवों पर पड़ता है। निगम अध्यक्ष शेषनारायण तिवारी ने बताया टेरिनोडान आइडीला ((ग्राफ कार्क)) मछली को तालाब में छोडऩे से ये प्राकृतिक तौर पर इनका सफाया करेंगी। इसके अलावा इन मछलियों का फायदा मत्स्य पालन समिति को भी होगा। ये मछलियां २० किलो वजन तक की होती हंै। इनकी बिक्री से समिति के सदस्यों को फायदा होगा।