पैरावट में लगी आग
जगदलपुर. दंतेश्वरी वार्ड में शनिवार की सुबह 11 बजे पैरावट के तीन कूपों में आग लग गई। थोड़ी ही देर में ही पैरावट जलकर राख हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने आग पर नियंत्रण पाने की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। पैरावट के मालिक राजकुमार झा ने बताया कि सुबह 10 बजे तक सब ठीक-ठाक था, लेकिन 11 बजे आग लगने की खबर मिली। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड को काल किया, लेकिन फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही 70 फीसदी से अधिक पैरा जल चुका था। आग और न भड़के इसलिए जेसीबी बुलाकर पैरा को बिखरा दिया गया। उन्होंने बताया कि आग जानबूझकर शरारती तत्वों द्वारा लगाई गई है, लेकिन कौन लगाया इसको लेकर वे कुछ नहीं कह सकते। झा के मुताबिक वार्ड का यह हिस्सा नशेडिय़ों के लिए सबसे उपयुक्त है। आगजनी के चलते 30 हजार रुपए का नुकसान हुआ है। ज्ञात हो कि एक सप्ताह के अंदर पैरावट में आग लगने की यह तीसरी घटना है। इसके पहले लाल बहादुर शास्त्री वार्ड और नेगानार में हुई आगजनी में लाख रुपए का नुकसान हुआ था।