- Hindi News
- उत्साह से कड़ी सुरक्षा में फहराएंगे तिरंगा
उत्साह से कड़ी सुरक्षा में फहराएंगे तिरंगा
भास्कर न्यूज . जगदलपुर
गणतंत्र दिवस को उत्साह के साथ मनाने शनिवार को स्कूली ब\\\"ाों से लेकर विभिन्न विभागों व फोर्स के जवानों ने तैयारियों को अंतिम रूप दिया।
इससे पहले शुक्रवार की रात राष्ट्रीय राजमार्ग समेत सीमावर्ती इलाकों में पुलिस ने गश्त की मुहिम चलाई। दिन में पुलिस अफसरों की बैठक के बाद एसपी ने थानेदारों की नामजद ड्यूटी लगाई। शाम से सभी टीमें शहर व आसपास के स्थानों पर जुट गई। अनेक स्थानों पर सघन चैकिंग की गई। शहर के चारों ओर एंट्री प्वाइंट्स पर जवानों को तैनात किया गया। मुख्य समारोह स्थल लालबाग परेड मैदान पर अफसरों-जवानों का जमावड़ा दिन भर रहा। ध्वजारोहण समेत अन्य कार्यक्रमों के चलते पहुंचने वाले तमाम वीआईपी की सुरक्षा ड्यूटी में पुलिस की स्पेशल टीमों को तैनात किया गया। गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस की ड्यूटी अब रविवार तक राउंड दी क्लाक चलेगी। संदिग्धों पर खासतौर से नजर रखी जा रही है।