संजय बाजार में चला चाकू,दो घायल
भास्कर न्यूज . जगदलपुर
संजय बाजार में शनिवार की दोपहर एक बजे के करीब दो व्यवसायियों पर कातिलाना हमला करने वाला आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर है।
सिटी कोतवाली पुलिस के अनुसार व्यवसायी अमित केवलानी व तौफिक खान अपनी दुकान पर थे। इसी दौरान तेतरकुटी निवासी गुडडू माली ने दोनों से दो सौ रुपए की मांग की। इस बात को लेकर उपजे विवाद के दौरान गुडडू ने अपने पास पहले से रखे बड़े चाकू से वार कर दिया। बीच बचाव करने पहुंचे अमित को भी चाकू से चोट पहुंची हैे। मौके से चाकू बरामद कर लिया गया है। दोनों घायलों को उपचार के लिए मेकाज लाया गया था।