पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पटवारियों ने तहसीलदार के खिलाफ खोला मोर्चा

पटवारियों ने तहसीलदार के खिलाफ खोला मोर्चा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जगदलपुर. नामांतरण और बंटवारा के प्रकरण लंबित होने और अवकाश के दिनों में भी काम करने को बाध्य करने के खिलाफ जगदलपुर तहसील के पटवारियों ने तहसीलदार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है।
इन पटवारियों ने शनिवार को कलेक्टर अंकित आनंद से मुलाकात कर उनसे इन बातों की शिकायत की है। पटवारी संघ के अध्यक्ष टीपी पांडे ने बताया कि डिप्टी कलेक्टर इंद्रजीत बर्मन और तहसीलदार यामिनी पांडे गुप्ता ने शुक्रवार की शाम 7 बजे अचानक पटवारियों को बैठक के लिए बुलवाया और 2 फरवरी को अपने इलाके के गांव में बी-1 का वाचन करने की बात कही। लेकिन पटवारियों ने अवकाश के दिन काम न करने की बात कही। जिस पर अधिकारियों ने उन्हें कलेक्टर के आदेश का हवाला देते हुए जमकर खरी-खोटी सुनाई। इसके बाद सभी 26 हल्का के पटवारियों ने शनिवार को कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर कहा है कि तहसील में नामांतरण से लेकर बंटवारा तक के प्रकरण लंबित पड़े हैं। निराकरण नहीं होने पर पक्षकारों से उन्हें अनावश्यक तौर पर बातें सुननी पड़ती है।
जिस पर कलेक्टर ने फिलहाल जांच का आश्वासन दिया है। इधर पटवारियों ने स्थिति में सुधार न होने पर मंत्रियों से शिकायत करने सहित आंदोलन की चेतावनी दी है।