विवेकानंद की प्रतिमा का हुआ अनावरण
जगदलपुर. शासकीय काकतीय स्नातकोतर महाविद्यालय में शनिवार की दोपहर 12 बजे स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस अवसर पर मंत्री केदार कश्यप, विधायक संतोष बाफना राज बहादुर सिंह राणा व दीपक बिसपुते सहित अन्य मौजूद रहे। अतिथियों ने स्वामी जी के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।