पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लालबाग में ९ बजे होगा ध्वजारोहण

लालबाग में ९ बजे होगा ध्वजारोहण

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लालबाग में ९ बजे होगा ध्वजारोहण
जगदलपुर. गणतंत्र दिवस पर लालबाग परेड मैदान पर आयोजित मुख्य समारोह में विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। ८.५९ बजे वे मैदान पर पहुंचेंगे। ९ बजे ध्वजारोहण के साथ राष्ट्रगान होगा। ९.०५ बजे परेड का निरीक्षण और ९.१७ बजे मुख्य अतिथि के संबोधन के बाद ९.२५ पर रंगीन गुब्बारे और शांति के प्रतीक कबूतर आसमान में छोड़े जाएंगे। हर्ष फायर, राष्ट्रपति के जय के नारे, मार्च पास्ट के बाद ९.५५ बजे सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। श्रेष्ठ और उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वालों को इस मौके पर पुरस्कृत किया जाएगा। ११ बजे कार्यक्रम का समापन होगा।
विधायक फहराएंगे तिरंगा
जगदलपुर. कांग्रेस भवन में २६ जनवरी की सुबह ८ बजे ध्वजारोहण विधायक लखेश्वर बघेल करेंगे।