- Hindi News
- बीज वितरण में गड़बड़ी तीन कर्मचारी निलंबित
बीज वितरण में गड़बड़ी तीन कर्मचारी निलंबित
भास्कर न्यूज - जगदलपुर
तोकापाल के ग्राम पंचायत टेकामेटा में पदस्थ ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी अमित विश्वास के खिलाफ मुफ्त के बीज किसानों को बेचने की शिकायत के बाद जांच अधिकारी एएसडीओ एलआर जुर्री ने दोषी पाते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई का प्रतिवेदन उपसंचालक कृषि, परथा थाना व कलेक्टर को सौंपा है।
सितंबर 2013 में ऐसे ही एक मामले में दो अधिकारियों समेत एक कर्मचारी अब भी निलंबन का दंश झेल रहे हैं। कुछ पैसों के लिए अधिकारी व कर्मचारी अपनी नौकरी को भी खतरे में डालने से गुरेज नहीं कर रहे हैं। ज्ञात हो कि कुछ समय पहले उपसंचालक ने गड़बड़ी रोकने के लिए दो-दो कर्मचारियों के दो ग्रुप बनाए थे।
जांच के आदेश के बाद भी वापस नहीं किया पूरा पैसा : एएसडीओ जुर्री ने बताया कि जैसे ही आरएईओ अमित विश्वास के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश जारी हुए मामले की नजाकत को समझते हुए उन्होंने कुछ किसानों के पैसे वापस कर दिए।
उन्होंने बताया कि जांच के पहले उन्होंने संबंधित अधिकारी से इस मामले के संबंध में पूछताछ की थी, लेकिन जांच के दौरान उनसे पूछताछ नहीं की गई।