पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बस्तर के निजी नर्सिंग होम पर पुलिस की नजर

बस्तर के निजी नर्सिंग होम पर पुलिस की नजर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - जगदलपुर
नक्सलियों के शहरी नेटवर्क से जुडे नेताओं, अफसरों व डाक्टरों के संबंध में लगातार खुलासे हो रहे हैं। पिछले दिनों रायपुर में कुछ डाक्टरों द्वारा जंगलों में नक्सली नेताओं के उपचार के खुलासे के बाद अब बस्तर में तैनात डाक्टरों पर भी विशेष नजर रखी जा रही है।
सूत्रों की मानें तो खास तौर पर इलाके में निजी नर्सिंग होम चलाने वाले लोगों व कुछ दवा दुकानदार को सर्विलेंस में रखा जा रहा है। कुछ समय पूर्व भी बस्तर पुलिस ने शहर के एक निजी नर्सिंग होम में इलाज करवाने के लिए आ रही महिला नक्सली सहित कुछ लोगों को गिरफ्तार किया था। इसके अलावा बड़ी मात्रा में दवाएं भी जब्त हो चुकी है।
पहले भी हो चुके हैं नेटवर्क तोडऩे का प्रयास : जिला पुलिस इससे पूर्व भी नक्सलियों तक दवाइयां पहुंचने से रोकने के लिए कई कवायद कर चुकी है। कुछ समय पहले मेडिकल स्टोर संचालकों के लिए कड़े निर्देश जारी करते हुए एक साथ बड़ी मात्रा में दवा बिक्री करने पर संबंधित व्यक्ति का नाम पता व पहचान बताने वाले दस्तावेज रखने के बाद दवाई देने के निर्देश जारी किए थे। इसके अलावा कई गांवों में नक्सलियों को इलाज की सुविधा देने वाले संघम सदस्यों को भी पकड़ा जा चुका है।