पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अलग अलग सड़क हादसों में एक की मौत, दर्जनभर हुए घायल

अलग-अलग सड़क हादसों में एक की मौत, दर्जनभर हुए घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जगदलपुर - नशे में धुत होकर वाहन चला रहे एक युवक की हुई सड़क हादसे में मौत। थ्रेसर मशीन में हाथ फंस जाने से गंभीर रूप से घायल। ट्रैक्टर पलट जाने से भी कई घायल।
रविवार को नगरनार थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार बजावंड निवासी 24 वर्षीय शोभाराम अपने दो दोस्त गुडडू और राजेश्वर के साथ रविवार की शाम घर लौट रहा था। इसी दौरान चोकावाड़ा के निकट उनकी मोटरसाइकल कार से जा भिड़ी। घटना में शोभाराम के दोनों अंडकोष फूट गए। वहीं उसके साथियों को भी गंभीर चोटें पहुंची। इसके बाद सभी को गंभीर अवस्था में मेकाज लाया गया। यहां शोभा ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
इधर लोहंडीगुड़ा के निकट साइकल सवार को बचाने के चक्कर में मोटर साइकल सवार धुरागांव निवासी 22 वर्षीय नरेंद्र को गंभीर चोटें पहुंची है। एक अन्य घटना में ट्रैक्टर के पलट जाने से बेलागुड़ा निवासी सुकमन का पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। इसके अलावा बीजापुर से भी एक युवक को थ्रेसर मशीन में हाथ फंस जाने के बाद गंभीर अवस्था में मेकाज लाया गया है। २६ जनवरी को दिन भर एक दर्जन से \\\'यादा छोटे-बड़े हादसे हुए। इनमें करीब डेढ़ दर्जन लोग घायल हुए है। सभी घायलों का उपचार मेकाज में जारी है।