काउंसलिंग ३१ को जगदलपुर - जिला पंचायत ने व्याख्याता और शिक्षक पंचायत के खाली पड़े विभिन्न पदों की प्रतीक्षा सूची से पात्र पाए गए उम्मीदवारों की काउंसलिंग ३१ जनवरी को तय की है। जिपं के सीईओ ने बताया उम्मीदवारों को जिला पंचायत कार्यालय में सुबह ११ बजे अपने मूल प्रमाण पत्रों के साथ हाजिर होना होगा।