पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बस्तर में लाइट खराब होगी तो शिकायत पहुंचेगी रायपुर

बस्तर में लाइट खराब होगी तो शिकायत पहुंचेगी रायपुर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - जगदलपुर
फ्यूज काल से लेकर घर, दुकान, व्यापारिक संस्थान समेत इंडस्ट्री किसी भी तरह के कनेक्शन पर कोई फाल्ट आने के बाद लोगों को अब बिजली कंपनी के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
लाइट सुधरवाने के लिए अफसरों को किसी तरह की गुजारिश भी करने की जरूरत नहीं रहेगी। उपभोक्ताओं की शिकायत अब ऑन लाइन दर्ज हो सकेगी। रात को घर बैठे भी यह काम लोग कर सकेंगे।
शिकायत दर्ज करवाने के लिए विद्युत वितरण कंपनी एक फोन नंबर जारी करेगी। जैसे ही उस नंबर को उपभोक्ता डायल करेंगे। रायपुर में संबंधित अपनी शिकायत दर्ज करवाएगा। फाल्ट के हिसाब से वहां से तत्काल स्थानीय स्तर पर लाइट सुधारने कहां जाएगा।
उपभोक्ता को मिलने वाली इस बड़ी सुविधा की व्यवस्था शहर के बीचो-बीच स्थित पावर हाउस और धरमपुरा में स्थित विद्युत सब स्टेशन में की जाएगी।
इस पूरे सिस्टम में सबसे अहम यह है कि यह राहत केवल शहरी उपभोक्ताओं को ही मिलनी है। ग्रामीण इलाकों में फिलहाल यह सिस्टम लागू नहीं हो रहा।