पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आंगनबाड़ी केंद्र में ब\'चों को खिला रहे एक्सपायरी रेडी टू ईट फूड

आंगनबाड़ी केंद्र में ब\'चों को खिला रहे एक्सपायरी रेडी टू ईट फूड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ञ्च मासूमों पर भी रहम नहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका को। एक्सपायरी रेडी टू ईट फूड खिलाकर ब\\\'चों की जान डाल रहीं खतरे में।
ञ्च शिकायत के बाद कार्रवाई की तैयारी में जुटे जिला कार्यक्रम अधिकारी।
भास्कर न्यूज - जगदलपुर
आंगनबाड़ी केंद्रों में आने वाले ब\\\'चों में कुपोषण दूर करने और उनका शारीरिक व मानसिक स्तर बढ़ाने के लिए शासन हर साल लाखों रुपए खर्च कर रहा है, लेकिन यह कारगर साबित नहीं हो रही है। इस बात का खुलासा बकावंड ब्लाक के झारउमर गांव पंचायत के खास पारा में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र में हुआ। यहां आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भुवनेश्वरी और सहायिका गंगा ब\\\'चों को सप्ताह भर से एक्सपायरी रेडी टू ईट फूड नाश्ते व भोजन में खिला रही थीं। इस संबंध में जब दोनों से पूछताछ की गई तो वे मामले से पल्ला झाड़ते मां दंतेश्वरी स्वसहायता समूह और सुपरवाइजर को जिम्मेदार ठहराया।
हर महीने होती है सप्लाई : रेटी टू ईट फूड और महतारी शक्ति आहार के उत्पादन के बाद इसे तीन महीने तक उपयोग किया जा सकता है, लेकिन स्वसहायता समूह कार्यकर्ता की मांग के मुताबिक इसे हर माह सप्लाई करता है। कार्यकर्ता रानू देवांगन ने बताया कि मांग के अनुसार ही हर केंद्र को यह आहार दिया जाता है। इसमें \\\'यादा और कम सप्लाई होने जैसी कोई बात नहीं है। उन्होंने कहा कि समूह को हर माह इसके लिए निर्देश दिया जाता है।