पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नारी सम्मान यात्रा बस्तर से होगी शुरू

नारी सम्मान यात्रा बस्तर से होगी शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जगदलपुर - लोकसभा चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की शुरू हुई कवायद। नारी सम्मान यात्रा से लेकर एक नोट एक वोट के लिए होंगे कार्यक्रम पंचायत, वार्ड स्तर पर।
भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शोभा सोनी ने मंगलवार को पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक ली। भाजपा कार्यालय में हुई बैठक में उन्होंने ने नारी सम्मान यात्रा की विस्तृत जानकारी दी। इस कार्यक्रम की शुरूआत दो फरवरी को बस्तर से हो रही है। जिसमें मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सरोज पांडे भी शामिल होंगी। लोकसभा चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने भाजपा ने कवायद शुरू की है।
हर जिला , मंडल के साथ-साथ प्रत्येक पोलिंग बूथ स्तर पर महिलाएं कार्यक्रम आयोजित करेंगी। जगदलपुर में होने वाले कार्यक्रम में विभिन्न विधानसभा क्षेत्र की सक्रिय कार्यकर्ता हिस्सा लेंगी।
बैठक में मोर्चा की पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद थे।