चिल्हर की किल्लत दूर होगी आज
चिल्हर की किल्लत दूर होगी आज
जगदलपुर - चिल्हर की किल्लत दूर करने सिक्कों का वितरण भारतीय स्टेट बैंक के सहयोग से ३० जनवरी की दोपहर १२ से ३ बजे के बीच चेंबर सभागार में किया जाएगा। जूनियर चेंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज अध्यक्ष शेखर मालू ने बताया सिक्के प्राप्त करने के लिए संस्थानों को अपना लेटरपेड साथ लाना होगा।