पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क हादसे में एक की मौत

सड़क हादसे में एक की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सड़क हादसे में एक की मौत
जगदलपुर - मंगलवार की देर शाम मारडूम मार्ग पर मेंदरी नाला के पास हुए सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। पुलिस के अनुसार ग्राम भेजा निवासी गोबर मोटरसाइकिल पर सवार होकर कस्तूरपाल के लिए 35 वर्षीय बिजलू के साथ निकला था। रास्ते में उनकी दुपहिया वाहन एक ट्रैक्टर से टकरा गई। हादसे में बिजलू ने मौके पर दम तोड़ दिया। गोबर का एक पैर टूट गया। जिसे इलाज के लिए लोहंडीगुड़ा के सरकारी हास्पिटल में लाया गया है। वहां से उसे बेहतर उपचार के लिए मेकाज रेफर किया गया। दूसरी ओर घटना स्थल पर ट्रैक्टर के नीचे दो अन्य युवकों के फंसे होने की भी खबर है। सूचना पर मारडूम थाना प्रभारी कुरुवंशी मौके पर पहुंचे हुए हैं।