पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तालाब की सुविधा नहीं दे पाया उद्यानिकी विभाग किसानों को

तालाब की सुविधा नहीं दे पाया उद्यानिकी विभाग किसानों को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले के मैदानी इलाकों में रहने वाले किसानों को तालाबों से सिंचाई की सुविधा नहीं मिल रही है।
भास्कर न्यूज - जगदलपुर
तीन साल पूर्व शुरू हुई उद्यानिकी विभाग की यह योजना अब तक धरातल पर नहीं आ सकी है।
इस साल एक तालाब के निर्माण के लिए शासन से मिले लक्ष्य को पूरा करने विभागीय अधिकारी मशक्कत कर रहे हैं। पिछले सालों में तालाब निर्माण के लिए किए गए प्रयास अब भी अधर में हैं।
इसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है। सिंचाई सुविधा सुचारू रूप से नहीं मिलने के कारण किसान उद्यानिकी खेती के प्रति जागरूक नहीं हो पाए हैं।