आज सत्याग्रह करेगा किसान मोर्चा
जगदलपुर - महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर गुरुवार को भाजपा किसान मोर्चा शहीद स्मारक के सामने एक दिनी सत्याग्रह करेगा। मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीनिवास मिश्रा ने बताया कि दोपहर १२ बजे शहीद स्मारक पर माल्यार्पण किया जाएगा। उसके बाद वहीं पर धरना दिया जाएगा। किसानों को लाभकारी मूल्य व समर्थन मूल्य २१०० रुपए करने को लेकर सत्याग्रह किया जा रहा है। एमएस स्वामी नाथन आयोग ने केंद्र सरकार को जो सिफारिश की है, उसे लागू करने की मांग पूरी करवाई जानी है। यूपीए सरकार की हठधर्मिता के चलते किसान परेशान हैं।