पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पटवारी निलंबित, दो अन्य के खिलाफ एफआईआर की तैयारी

पटवारी निलंबित, दो अन्य के खिलाफ एफआईआर की तैयारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जगदलपुर - शहर से लगे सरगीपाल इलाके में मरघट की जमीन पर कथित तौर पर अतिक्रमण की जांच में पहुंचे राजस्व अमले ने अतिक्रमण तो नहीं पाया लेकिन छोटे-बड़े झाड़ के सफाये की पुष्टि की है। जिसके बाद संबंधित इलाके के पटवारी उदय चौहान को निलंबित कर दिया गया है। पेड़ काटे जाने के आरोप में शहर के दो प्रभावशाली लोगों के खिलाफ एफआईआर के निर्देश दिए गए हैं।
रेलवे स्टेशन के उस पार स्थित सरगीपाल मरघट से लगी सरस्वती सॉ मिल धमतरी वालों की जमीन पर सफाई के दौरान ग्रामीणों ने आपत्ति दर्ज कराई थी। ग्रामीणों ने मरघट पर अतिक्रमण का आरोप लगाया और वन विभाग के डिपो का घेराव किया था। इसके बाद कलेक्टर के जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान शिकायत करते इसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद 21 जनवरी को बड़ी संख्या में ग्रामीण कलेक्टोरेट पहुंचे और एसडीएम को ज्ञापन भी दिया। जिसके बाद अगले दिन तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व अमले को स्थल निरीक्षण के लिए भेजा गया। एसडीएम भी वहां पहुंचे थे। तहसीलदार यामिनी पांडे ने बताया कि मरघट की कुल 2 एकड़ 05 डिसमिल जमीन है, जिस पर अतिक्रमण नहीं किया गया है। इसके समीप सरस्वती सॉ मिल धमतरी वालों की 1 एकड़ 24 डिसमिल भूमि है। जबकि इससे लगी 3 एकड़ 62 डिसमिल शासकीय जमीन भी है। इन सभी पर झाडिय़ों के साथ छोटे-बड़े पेड़ भी थे।
शासकीय रिकार्ड में ये छोटे झाड़ के जंगल के रुप में दर्ज है। यहां पेड़ों की कटाई के प्रमाण मिले हैं। जांच की कार्रवाई ग्रामीणों के बयान और मौका मुआयना के आधार पर की गई है। ग्रामीणों ने अपने बयान में कटाई के बाद पेड़ दो ट्रैक्टर-ट्राली में लाद कर ले जाने की बात भी कही है। शेष - पेज 20