- Hindi News
- हादसे के 24 घंटे बाद भी थाने तक नहीं पहुंच पाई जानकारी
हादसे के 24 घंटे बाद भी थाने तक नहीं पहुंच पाई जानकारी
जगदलपुर - पखनार के निकट सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। इस मामले की खबर घटना के 24 घंटे के बाद भी दरभा पुलिस थाने तक नहीं पहुंच सकी है।
यहां तैनात एएसआई पामभोई ने बताया कि कौन मरा है कब मरा है इसकी जानकारी थाने में दर्ज नहीं है। उनका कहना था कि उन्हें सिर्फ इतना पता है कि पखनार के पास कोई मर गया है। मिली जानकारी के अनुसार कोलावल के मुर्गा बाजार से वापस लौट रहे पखनार निवासी 21 वर्षीय गुडडू, 24 वर्षीय राजू व लक्ष्मण मोटर साइकल के स्लीप हो जाने से गिर गए थे।
घटना में लक्ष्मण की मौत मौके पर ही हो गई वहीं गुडडू व अन्य युवक को गंभीर चोटें पहुंची है। पखनार दरभा थाना क्षेत्र में आता है और इस घटना की खबर थाने में ही नहीं दर्ज हो पाई है। यहां तैनात अफसर मामला पखनार चौकी में दर्ज होने की बात कह रहे हैं।