पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहीद दिवस पर रखेंगे मौन, देंगे श्रद्वांजलि

शहीद दिवस पर रखेंगे मौन, देंगे श्रद्वांजलि

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जगदलपुर - राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर गुरूवार को विभिन्न संस्थाओं व समाजों की ओर से सिरहासार के समीप स्थित शहीद स्मारक में सुबह ११.२५ मिनट पर श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके साथ ही सभी शासकीय कार्यालयों में दो मिनट का मौन भी रखा जाएगा। स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले सभी शहीदों की स्मृति में सुबह ११ बजे से दो मिनट के लिए मौन रखा जाएगा। इसके लिए १०.५९ बजे सायरन बजाकर सूचना दी जाएगी। मौन खत्म होते ही ११.०२ बजे पुन: सायरन बजा कर पूर्ण निर्बाध का संकेत दिया जाएगा। इसका मूल उद्देश्य आजादी की लड़ाई में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान और राष्ट्रीय एकता का स्मरण कराना होगा।