गोली मारकर कर युवक की हत्या
ञ्चअलनार में साप्ताहिक बाजार के करीब दिया वारदात को अंजाम।
ञ्च कुल्हाड़ी का वार किया सिर पर और पीठ पर मारी गोली। मौके पर तोड़ा दम युवक ने।
भास्कर न्यूज - जगदलपुर
लोहांडीगुड़ा से 10 किमी दूर अलनार में बुधवार की शाम अज्ञात हमलावरों ने गड़दा निवासी 25 वर्षीय ललन प्रसाद ठाकुर की गोली मारकर हत्या कर दी। बुधवार को अलनार में साप्ताहिक बाजार लगता है।
मिली जानकारी के मुताबिक शाम पौने चार बजे युवक जैसे ही बाजार स्थल से कुछ दूरी पर पहुंचा,एक युवक ने उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिसके चलते उसे सिर पर गंभीर चोट पहुंची। इस दौरान एक अन्य युवक ने उसे पीठ पर गोली मार दी। गोली के शरीर के सामने हिस्से में जा धंसी।
वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर युवक वहां से भाग निकले। वहीं जख्मी युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। माना जा रहा है कि इस घटना में तीन से चार लोग शामिल रहे होंगे। दूसरी ओर मृत अवस्था में युवक को लोहांडीगुड़ा के सरकारी हास्पिटल में लाया गया। जहां डाक्टर नारायण नाग ने पीएम के दौरान उसके शरीर से गोली निकाली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। शुरूआती दौर में यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि हमलावर नक्सली थे या घटना आपसी किसी रंजिश का नतीजा है। एएसपी एसआर सलाम ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस पार्टी को मौके पर भेजा गया है। यह पता लगाया जा रहा है कि वारदात में किसका हाथ है।