- Hindi News
- 672 मरीजों का किया उपचार स्वास्थ्य मेले में
672 मरीजों का किया उपचार स्वास्थ्य मेले में
672 मरीजों का किया उपचार स्वास्थ्य मेले में
जगदलपुर - लोहांडीगुड़ा ब्लाक के ग्राम करंजी में बुधवार को एक दिवसीय आयुष स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। जिसमें 672 मरीजों का उपचार किया गया। मेले में सबसे अधिक वात, चर्मरोग, आयरन व ब्लड की कमी के मरीज पाए गए। आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. कविता वट्टी ने बताया कि जांच के दौरान कई ब\\\'चे कुपोषित पाए गए। जिनका उपचार आयुर्वेद पद्धति से करने की समझाइश परिजनों को दी गई।
16 जनवरी को पंचायत पोटानार, 17 को देऊरगांव व 25 को बाजार पारा करंजी में भी स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया था। बुधवार को हुए इस शिविर में डॉ. चंपेश्वरी धुर्वे, डॉ. राकेश भार्गव, डॉ. कैलाश सिंह मरकाम आदि मौजूद थे।