पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ई क्लास से होगी केवी में पढ़ाई

ई-क्लास से होगी केवी में पढ़ाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ई-क्लास से होगी केवी में पढ़ाई
जगदलपुर - केंद्रीय विद्यालय के विद्यार्थी अब ई-क्लास के जरिए नई तकनीक से पढ़ाई कर सकेंगे। प्राचार्य ग्लोरिया मिंज ने बताया विद्यालय में तैयार कक्षों का शुभारंभ केवी संगठन के उपायुक्त एसएस रावत ने किया। देश-विदेश के 1049 केवी विद्यालयों में इस तरह के इंटरेक्टिव बोर्ड स्थापित किे गए हैं। विद्यालय की पत्रिका प्रवाह का विमोचन भी किया गया।
इस दौरान विद्यालय परिवार के सभी सदस्य, टीचर स्टाफ और स्टूडेंट मौजूद थे। सभी ने इस सुविधा को अपनी शाला के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया। इसके जरिए अध्ययन करने में सुविधा होगी।