बंदी की मौत की होगी जांच
बंदी की मौत की होगी जांच
जगदलपुर - केंद्रीय जेल के ३८ वर्षीय बंदी सोरी सुक्का की मौत के मामले की दंडाधिकारी जांच कार्यपालक दंडाधिकारी रितेश अग्रवाल करेंगे। उन्होंने बताया सुक्का की मौत २०१३ की ११ नवंबर को उपचार के दौरान महारानी हास्पिटल में हो गई थी। इस बारे में लिखित या मौखिक साक्ष्य ५ फरवरी तक दर्ज करवाए जा सकेंगे।