पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किसानों को पैसे लौटाए जाएंगे

किसानों को पैसे लौटाए जाएंगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घटिया बीज की शिकायत के बाद जांच में हुई पुष्टि। किसानों को आर्थिक नुकसान से बचाने लौटाएंगे बीज के पैसे।
भास्कर न्यूज - जगदलपुर
बीज विकास निगम द्वारा लोहांडीगुड़ा ब्लाक के ग्राम कुम्हली के चार किसानों को घटिया बीज दिया गया था। इस बात की पुष्टि जांच के बाद हो चुकी है। उपसंचालक कृषि एपी पटेल ने बताया कि किसानों की शिकायत के बाद मामले की जांच के लिए एक टीम का गठन किया गया था। जिसने मौके पर जाकर मुआयना किया। जांच में बीज में जर्मीनेशन की शिकायत सही पाई गई। उन्होंने बताया इसमें कृषि विभाग की कोई गलती नहीं है। मामले की पूरी रिपोर्ट बनाकर बीज विकास निगम को दे दिया गया है। जिसमें उन्हें उन किसानों के पैसे वापस करने कहा गया है जिन्होंने शिकायत की थी। इसके साथ ही संबंधित अधिकारी को उन किसानों की सूची सौंपने के लिए कहा गया है जिन्होंने इस साल बीज निगम से बीज खरीदा था। जांच टीम में उपसंचालक कृषि, कृषि वैज्ञानिक, बीज प्रमाणीकरण अधिकारी, ब्लाक एसडीओ, बीज प्रक्रिया केंद्र के अधिकारी शामिल थे।
12 क्विंटल बीज खरीदा था किसानों ने
कोकामुंडा फार्म स्थित बीज विकास निगम से कुम्हली के चार किसानों ने 12 क्विंटल बीज खरीदा था। जिसमें कमल गजभिए ने 6 क्विंटल, देवेंद्र पांडे ने 1 और गजेंद्र पांडे व उनके रिश्तेदार ने पांच क्विंटल बीज खरीदे थे। इन सभी किसानों के खेत में गेहूं का एक पौधा भी नहीं उगा था। शिकायत के बाद बीज निगम ने पूरे मामले में खुद को निर्दोष बताते इसके लिए किसानों और कृषि विभाग की लापरवाही बताया था।