पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तीन दरवाजे,10 ताले तोड़े और उड़ा ले गए मंदिर से पैसे

तीन दरवाजे,10 ताले तोड़े और उड़ा ले गए मंदिर से पैसे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीट प्रभारी पर कार्रवाई की मांग। लगातार हो रही सिटी कोतवाली के पास चोरी की वारदात। बढ़ती चोरियों से लोगों में आक्रोश।
भास्कर न्यूज - जगदलपुर
सिटी कोतवाली से महज कुछ दूरी पर स्थित धर्मनाथ जिनालय मंदिर में अज्ञात चोरों ने बीती रात धावा बोला। इस दौरान चोरों ने मंदिर के तीन दरवाजे और 10 ताले तोड़े, पर उन्हें यहां से \\\'यादा कुछ मिल नहीं पाया।
मंदिर समिति के कोषाध्यक्ष मदनलाल ने बताया कि चोरों ने यहां रखी दान पेटी से कुछ रकम उड़ाई है। उनके अनुसार दो महीने पहले ही दान पेटी खाली की गई थी। इसके बाद इतने दिनों में 15 हजार रुपए से \\\'यादा रकम जमा नहीं हो पाई होगी। उन्होंने बताया कि मंदिर में इसके अलावा और कोई कीमती सामान नहीं था। चोरों ने अंदाजा लगाया होगा कि यहां बड़ी मात्रा में नकदी के अलावा सोने-चांदी के जेवरात होंगे, पर मंदिर समिति ने यहां कोई कीमती सामान रखा ही नहीं था। इधर इलाके में हो रही लगातार चोरियों के बाद लोग संबंधित बीट के प्रभारियों पर कार्रवाई की मांग करने लगे हैं।
लोगों का कहना है कि जिस बीट प्रभारी के क्षेत्र में चोरी हो रही है उस पर कार्रवाई की जानी चाहिए। इससे पूर्व भी शहर के कई रिहायसी इलाकों में चोरियां हो चुकी हैं। चोर हर बार वारदात को अंजाम देते जा रहे है और पुलिस सिर्फ जांच की बात कह रही है। मंदिर में हुई इस चोरी की वारदात के बाद इस इलाके की कमान संभाल रहे एएसआई पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग अब जोर पकडऩे लगी है।
इधर कुछ दिनों पूर्व दलपत सागर के निकट शनि मंदिर में भी अज्ञात चोरों ने वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में भी सिटी कोतवाली पुलिस कुछ खास नहीं कर पाई है। इसके पूर्व एक मोबाइल शॉप से भी लाखों रुपए के माल चोरों ने पार कर दिए थे।