गणेश मंदिर में अनुष्ठान २ से
गणेश मंदिर में अनुष्ठान २ से
जगदलपुर - शांतिनगर स्थित गणेश मंदिर में २ से ४ फरवरी के बीच विभिन्न अनुष्ठान किए जाएंगे। २ फरवरी की सुबह ६ बजे शोभायात्रा, दोपहर ३ बजे भजन, शाम ७ बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम और अभिनंदन होगा। समापन पर सुबह ९ बजे सत्यनारायण पूजा और दोपहर १२ बजे महाआरती के बाद भंडारा होगा।