पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुंदरगढ़ और जिंदल की जीत से शुरुआत

सुंदरगढ़ और जिंदल की जीत से शुरुआत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुंदरगढ़ और जिंदल की जीत से शुरुआत
राजनांदगांव - महंत राजा सर्वेश्वरदास स्मृति ऑल इंडिया हॉकी टूर्नामेंट के मुकाबले इंटरनेशनल हॉकी एस्ट्रोटर्फ मैदान पर मंगलवार से शुरू हुए। पहले दिन साई हॉस्टल सुंदरगढ़ और जिंदल स्टील ने जीत के साथ खाता खोला।
दिन का पहला मुकाबला सुंदरगढ़ और आर्या क्लब जालंधर के बीच खेला गया। मध्यांतर तक दोनों टीमें गोल नहीं कर सकीं। दूसरे हाफ के 67 वें मिनट में मिले पेनल्टी कार्नर पर संतोष मांझी ने गोल करके टीम को 1-0 की बढ़त बनाई। इसके दो मिनट बाद 69वें मिनट में दीपक लकरा ने गोल टीम को 2-0 गोल से अजेय बढ़त दिला दी। इसके बाद दोनों टीमें गोल नहीं कर सकीं। दूसरे मुकाबले में जिंदल स्टील रायगढ़ ने साई हास्टल भोपाल को ४-३ से हराया। मैच के तीसरे मिनट में जिंदल के प्रिंस यादव ने और 22वें मिनट में पी एक्का ने गोल करके टीम को 2-0 बढ़त दिलाई। इसके बाद भोपाल ने वापसी की और 30वें मिनट में पवन राजवीर ने गोल कर स्कोर 2-1 कर दिया। अगले मिनट में जिंदल ने एक और गोल करके स्कोर 3-1 कर दिया।