पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब सबकी निगाहें मेजबान के प्रदर्शन पर

अब सबकी निगाहें मेजबान के प्रदर्शन पर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल और मुंबई ने जीते अपने मुकाबले
राजनांदगांव - ऑल इंडिया हॉकी टूर्नामेंट में में गुरुवार को तीन मैच खेले गए। इसमें स्टील सिटी राउरकेला, यूनियन बैंक मुंबई और भोपाल की टीम ने अपने-अपने मैच जीते। यूनियन बैंक मुम्बई ने रेल्वे बिलासपुर को संघर्षपूर्ण मैच में सूट-आउट के जरिए 6-4 गोल से हराया। वहीं जिंदल स्टील रायगढ़ को स्टील सिटी राउरकेला ने एकतरफा मैच में 7-1 गोल से पराजित कर स्पर्धा के लीग राउंड में प्रवेश किया, तीसरे खेले गए मैच में भोपाल एकादश ने कोर ऑफ सिग्नल जालंधर को आसान मैच में 8-2 गोल से पराजित किया। मैच प्रारंभ होने के पहले शहीद दिवस के अवसर पर देश को आजादी दिलाने वाले वीर जवान शहीदों को खिलाडिय़ों व मैदान में उपस्थित खेल प्रेमियों ने 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।