मुमुक्षु अरुणा पारख 12 को लेंगी दीक्षा
बालोद - नगर की मुमुक्षु बहन अरुणा पारख पिता फुलचंद पारख की जैन भागवती दीक्षा महोत्सव 12 फरवरी को इन्द्रलोक परिसर महावीर भवन मार्ग में होगा। 11 फरवरी को दोपहर 1 बजे अभिनंदन समारोह रखा गया है। सुबह 8 बजे महानिष्क्रमण यात्रा दीक्षार्थी बहन के निवास स्थान से निकलेगी। इसके बाद दीक्षाविधि होगी। विनोद श्रीश्रीमाल व अजय बाफना ने बताया कि अरूणा तीन साल से वैराग्य काल में गुरुदेव, संत व सतियों के सानिध्य में रहकर धार्मिक व आध्यात्मिक शिक्षा ग्रहण कर रही हैं। पूर्व में भी पारिवारिक जनों में दो दीक्षाएं हो चुकी है। जैन श्री संघ ने दीक्षा समिति का गठन किया। सोहन श्रीश्रीमाल को अध्यक्ष चुना गया।
अरुणा पारख