विधायक ने सीएम को सौंपा ज्ञापन
बालोद - विधायक भैयाराम सिन्हा ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र में विकास कार्य की मांग की। उन्होंने बताया कि क्षेत्र की जनता के हितार्थ में कुछ कार्यो का किया जाना आवश्यक है। जिससे इस क्षेत्र की जनता शासन की योजना का संपूर्ण लाभ प्राप्त कर सकें। उन्होंने जिला मुख्यालय में कन्या एवं कृषि कॉलेज खोलने, क्षेत्र की जर्जर सड़कों का पुर्ननिर्माण, जिला व तहसील स्तर मे प्रशासनिक अधिकारियों की पर्याप्त नियुक्ति, दंतेश्वरी मैया सहकारी शक्कर कारखाना के लिए विशेष अनुदान देने, जिले के अंतर्गत विभिन्न विभागों में हो रही भर्ती में स्थानीय बेरोजगार युवकों को प्राथमिकता देने व गुरुर तहसील मुख्यालय में उपकोषालय व अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय शुरू करने की मांग रखी।
नीलिमा मेरिट में पांचवें स्थान पर
बालोद - पं. रविशंकर विवि रायपुर द्वारा जारी प्रावीण्य सूची में सोंहपुर निवासी नीलिमा साहू ने पांचवां स्थान प्राप्त किया। उन्होंने दुर्ग के सेठ रतनचंद सुराना आर्ट व कला महाविद्यालय से पढ़ाई की है। विवि में एम लिब ((इन्फारमेशन एवं टेक्नोलाजी)) में ६५.७० अंक प्राप्त किया। नीलिमा विद्युत विभाग डौंडीलोहारा में पदस्थ लिपिक जगदीश व कुसुम साहू की सुपुत्री हैं।