पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नियम विरुद्ध यात्री बसों में ढो रहे सामान

नियम विरुद्ध यात्री बसों में ढो रहे सामान

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेमेतरा - यात्री बसों में भारी सामान ढोया जा रहा है। नियमानुसार यात्री अपने साथ निर्धारित वजन तक सामान ले जा सकता है। लेकिन इस ओर परिवहन विभाग ध्यान नहीं दे रहा है। लिहाजा यात्री बस मालिक मुनाफे के लिए नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं।परिवहन अधिकारी जेके ध्रुव ने बताया कि बसों में यात्री के साथ 40 किलो वजन के बराबर का सामान ले जाया जा सकता है। इसके अधिक वजनी सामान ढोने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। यात्रियों के बस में सफर के दौरान सामान ढोना प्रतिबंधित है। ऐसा पाए जाने पर संबंधित यात्री, बस व मालिक के खिलाफ जुर्माना का प्रावधान है। उन्होंने उडऩदस्ता को चेकिंग के लिए कहा है। उन्होंने बताया कि उडऩदस्ता को पांच जिले का प्रभार दिया गया है। इसलिए थोड़ी दिक्कत हो रही है।