- Hindi News
- अप्रैल तक तैयार होगा जिले का इंडोर स्टेडियम
अप्रैल तक तैयार होगा जिले का इंडोर स्टेडियम
भास्कर न्यूज - बालोद
जिला मुख्यालय में इंडोर स्टेडियम की सुविधा जल्द मिलने जा रही है। गैलरी का प्लास्टर कार्य पूरा हो चुका है। दर्शकों के बैठने के लिए चारों तरफ ट्रस्ट बनाया गया है। ट्रस्ट के ऊपर सीट लगाई जा चुकी है। वहीं बाउंड्री के चारों ओर गार्डन बनाने का कार्य किया जा रहा है। साथ ही आहाता निर्माण का रिपेयरिंग कार्य भी चल रहा है। निर्माण एजेंसी ने बताया कि अप्रैल तक स्टेडियम को तैयार कर लिया जाएगा। यह जिले का पहला इंडोर स्टेडियम होगा।
इंडोर स्टेडियम का तेजी से हो रहा है निर्माण।
स्टेडियम में दो सौ खिलाडिय़ों के ठहरने की व्यवस्था, सर्वसुविधायुक्त भी
4 करोड़ से बन रहा इंडोर स्टेडियम
इंडोर स्टेडियम का इसी साल के अप्रैल माह तक लोकार्पण की तैयारी चल रही है। निर्माण पूरा होने पर खेल, सांस्कृतिक, सामाजिक, बड़ी सभा सम्मेलन व अन्य कार्यक्रम भी यहां हो सकेंगे। यहां 200 खिलाडिय़ों के ठहरने की व्यवस्था होगी। उन्मुक्त खेल मैदान योजना से निर्माण के लिए 4 करोड़ की स्वीकृति मिली है। स्टेडियम में दर्शकों के बैठने के लिए छाया की व्यवस्था की जा रही है। बारिश का पानी निकासी के लिए स्टेडियम के चारों ओर कच्ची नाली का निर्माण किया गया है। पिच निर्माण किया जाएगा। मैदान में हरी घास लगाया जाएगा। रोशनी की व्यवस्था होगी, ताकि रात में भी कार्यक्रम हो सके।
मिनी स्टेडियम का
हो रहा कायाकल्प
15 मई 2003 में सरयू प्रसाद अग्रवाल स्मृति स्टेडियम का लोकार्पण तत्कालीन मुख्यमंत्री अजीत जोगी व विधायक स्व. लोकेंद्र यादव ने किया था। इस स्टेडियम के लिए सरयू प्रसाद अग्रवाल के नाम से जमीन दान में दी गई थी। इसलिए इसका नाम से किया गया। इस मिनी स्टेडियम के कुछ हिस्से पिचिंग रोड पुराने व जर्जर हो चुके थे। जिसका निर्माण आवश्यक था, इंडोर स्टेडियम से इस मिनी स्टेडियम का कायाकल्प हो जाएगा।
ञ्चअप्रैल तक तैयार हो जाएगा जिले का पहला इंडोर स्टेडियम।
ञ्चतेज गति से चल रहा कार्य। गैलरी व ट्रस्ट का कार्य पूरा।
ञ्च15 मई 2003 को तत्कालीन सीएम अजीत जोगी ने किया था स्टेडियम का लोकार्पण ।