पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्र संगठन ने लैपटॉप व टैबलेट दिलाने की मांग की

छात्र संगठन ने लैपटॉप व टैबलेट दिलाने की मांग की

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बालोद
बुधवार को एनएसयूआई के सदस्यों ने अपर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर कॉलेज में लैपटाप एवं टेबलेट वितरण जल्द करने की मांग की। भास्कर में बुधवार को प्रकाशित खबर कालेज छात्रों को नहीं मिला लैपटाप का असर हुआ। जिसके बाद एनएसयूआई के सदस्य हरकत में आए। और मांग को लेकर कलेक्अर के पा पहुंच गए। अध्यक्ष नरेन्द्र देशलहरा ने बताया कि विगत वर्ष प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा घोषणा की गई थी कि स्नातकोत्तर और स्नातक में अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं को टेबलेट दिया जाएगा। विद्यार्थियों द्वारा इस योजना के लिए अपनी सारी औपचारिकता पूरी की जा चुकी है। टैबलेट नहीं दिए जाने पर जब भी उच्च शिक्षा मंत्री का विरोध करने की चेतावनी दी है। उन्होंने बताया कि कालेज ने रिपोर्ट तैयार कर लिया है। फिर भी राज्य सरकार जिले के छात्रों से भेदभाव जैसा व्यवहार कर रहा है। सदस्यों ने कहा कि मांग अतिशीघ्र पूर्ण नहीं होने की स्थिति में छात्र-छात्राएं एनएसयूआई के साथ मिलकर जब भी शिक्षामंत्री बालोद आएंगे, उनके आगमन का विरोध किया जाएगा। मांग करने वालों में पूर्व अध्यक्ष लोकेश पाठक, वैभव शर्मा, संगीता सिन्हा, विकास चोपड़ा, बंटी शर्मा, विनोद टावरी, कुलदीप यादव, आशीष आदि शामिल है।




एनएसयूआई के सदस्यों ने अपर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।