पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कन्या शाला में पर्यावरण मित्र पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन

कन्या शाला में पर्यावरण मित्र पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बालोद
बुधवार को शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला बालोद में छात्राओं ने पर्यावरण एवं वन मंत्रालय के सेंटर फॉर इनवायरमेंट एजुकेशन के तहत टिकाऊ विकास एवं जलवायु परिवर्तन पर शिक्षण पर्यावरण मित्र का संचालन किया।
पर्यावरण विभाग द्वारा वाटर एंड बायोडायवर्सिटी थीम पर शैक्षिक पोस्टर को सजीव चित्रण करने के लिए छात्राओं ने भारत के नक्शे में विभिन्न राष्ट्रीय एवं राजकीय जीव, प्राणी, पक्षी, वृक्ष, पुष्प, धरोहर, जीव, जलीय, जीव की रंग-बिरंगी दुनिया को चित्रित किया। जिसमें अपने आसपास के जीव जंतुओं एवं वनस्पतियों का संबंध जल से जोड़ते हुए जल है तो जीवन है विषय पर स्लोगन तैयार किया।
50 आकर्षक पोस्टरों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी : इस कार्यक्रम के तहत कुल 50 आकर्षक पोस्टरों की प्रदर्शनी शाला में लगाई जाएगी। सर्वोत्कृष्ट पोस्टर का चयन छात्राओं के च्वाइस वोट के आधार पर किया जाएगा।
पर्यावरण मित्र परियोजना के संयोजक अरूण कुमार साहू ने बताया कि एक टिकाऊ जीवन शैली, सोचने के ढंग व आदतों का विकास कर छात्रों को रोल माडल बनाया जा सकता है। इस परियोजना के माध्यम से उन्हें श्रृंखलाबद्ध कार्य, योजना, गतिविधि से जोड़ा जाता है एवं विद्यालय में एक रचनात्मक वातावरण तैयार कर सकारात्मक प्रवृत्ति को प्रोत्साहित किया जाता है।
उल्लेखनीय कार्यक्रम को लक्ष्य एवं मूल्यों में निवेशित कर विद्यालय से बाहर समुदाय एवं समाज में छात्रों की प्रतिभा कौशल को बेहतर अवसर प्रदान करता है।



जल की उपयोगिता एवं गुणवत्ता पर छात्राओं ने प्रोजेक्ट तैयार किया

पर्यावरण शिक्षण केंद्र द्वारा आयोजित पर्यावरण मित्र पुरस्कार परियोजना के तहत छात्राएं चारूमति धनकर, नेहा देवांगन, जयश्री नाग, अन्नपूर्णा, लता, कोमलकृति, शुभलक्ष्मी, पिंकी साहू ने परियोजना गतिविधि का संचालन करते हुए अर्थियन प्रोजक्ट में पार्ट ए में अपने आसपास के जल को जाने के अंतर्गत तीन गतिविधियां, स्कूल में जल की उपयोगिता, जल के वितरण को समझना एवं जल की गुणवत्ता को पहचाने तथा पार्ट बी में जल के परे सोचें विषय पर गतिविधि रिपोर्ट तैयार की। इसके अलावा सौर ऊर्जा संसाधन का आंकलन एवं स्मारकों का संरक्षण विषय पर प्रतिवेदन प्रेषित किया। प्राचार्य डीके बघेल ने परियोजना की सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को योग्यता के अनुसार कार्य करने का अवसर उनमें आत्मविश्वास एवं उत्तरदायित्व पनपता है।

संयोजक अरुण साहू ने कहा : सोचने के ढंग व आदत में विकास कर छात्रों को बनाया जा सकता है रोल मॉडल

छात्राओं ने बनाया पर्यावरण पर केंद्रित पोस्टर ।