पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सॉफ्टवेयर प्रशिक्षण के लिए कार्यशाला हुई

सॉफ्टवेयर प्रशिक्षण के लिए कार्यशाला हुई

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बालोद
बुधवार को जनगणना की जानकारी २०११ साफ्टवेयर का प्रशिक्षण के लिए एक दिवसीय कार्यशाला जिला कार्यालय सभाकक्ष में हुई। जनगणना निदेशालय रायपुर के सहायक निदेशक चंद्रमोहन जोशी ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनगणना २०११ के अंतिम आंकड़ो से जिले की विभिन्न जानकारी साफ्टवेयर के माध्यम से प्राप्त करने का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने जिले के तहसील अनुसार जनसंख्या, जनसंख्या का ग्रामीण और नगरीय वितरण, स्त्री-पुरूष अनुपात, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की जनसंख्या, कृषि कर्मकार, कार्यरत कर्मचारियों की जानकारी आदि साफ्टवेयर के माध्यम से दी। इस कारण जनगणना २०११ के आंकड़े अलग से बालोद जिले के लिए जारी नहीं किए गए है। लेकिन साफ्टवेयर के माध्यम से जिले की जनगणना की जानकारी तहसील अनुसार प्राप्त कर सकते है। कार्यशाला में कलेक्टर अमृत खलखो, आलोक पांडेय, रोक्तिमा यादव, भारती चंद्राकर, गायत्री नेताम, जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी ओमप्रकाश देशमुख, दिलीप कुर्रे सहित जिला स्तरीय अन्य अधिकारी, तहसीलदार, जनपद पंचायतों के सीईओ उपस्थित थे।



कार्यशाला में जिले के अधिकारी मौजूद थे।