पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बारदाना नहीं, 15 दिन से खरीदी बंद

बारदाना नहीं, 15 दिन से खरीदी बंद

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खुले में रखे धान के खराब होने से चिंता।
भास्कर न्यूज - बालोद
मोखा सोसाइटी का उपकेंद्र हितेकसा धान खरीदी में अव्यवस्था का शिकार हो गया है। यहां 15 दिन से धान खरीदी बंद है। समिति प्रबंधक बारदाने का अभाव बता रहा है। लेकिन इसका खामियाजा किसान भुगत रहे हैं। अब तक इस केंद्र में बारदाना नहीं भेजा गया है। खरीदी को अब सिर्फ 21 दिन शेष है। 15 फरवरी तक धान बेचकर कर्जा चुकाने वाले किसान चिंतित है। धान कटाई मिंजाई के बाद उपज को घर में रखे खरीदी शुरू होने का इंतजार कर रहे है। रोज उपकेंद्र का चक्कर लगा रहे हैं। बारदाना आया कि नहीं पूछ रहे है। समिति में टोकन कटना भी बंद हो गया है। इस केंद्र में आसपास के पांच से ज्यादा गांव के किसान धान बेचते हैं। हितेकसा के किसान सुरेश साहू, बड़भूम के छविलाल कुरैटी, दुग्गाबाहरा के जगन्नाथ यादव, जंगली भेजा के सहदेव राम हिड़को, रुपुटोला के पुसऊराम जुर्री ने बताया कि अब तक समिति को बारदाना नहीं मिलना समझ से परे है। दवाई दुकान सेठ, साहूकार का कर्जा चुकाना है। स्वयं सहकारी बैंक में किसानों का कर्जा है जिसे धान बेचकर चुकता करना है। 15 दिन से किसान भटक रहे है। वहीं किसानों ने आरोप लगाया कि मोखा, धनोरा सोसाइटी में कोचिए धान खपा रहे है। ये कोचिए जब बारदाना था तो हितेकसा में भी धान खपाते थे।




॥बारदाना ऊपर से ही नहीं आ रहा है। कुछ स्थानों पर किसी तरह पूर्ति कर रहे हैं। उच्च अधिकारियों को पत्र लिखा गया है।ञ्जञ्ज

आरएस यादव, डीएमओ बालोद

॥हितेकसा उपकेंद्र में एक भी बारदाना नहीं है। लगातार संबंधित अधिकारी को बारदाना मंगाने सूचित किया है। बुधवार तक बारदाना पहुंचने का आश्वासन दिया था, लेकिन नहीं पहुंचा। 15 फरवरी तक खरीदी के लिए अभी 10 हजार बारदाने की मांग की गई है। कोचिए धान खपा रहे हो इसकी मुझे जानकारी नहीं है। मैं धनोरा व मोखा दोनों सोसाइटी के प्रभार में हूं।ञ्जञ्ज

हेमंत कुमार गुरु, समिति प्रबंधक



आसपास गांव के किसान धान खरीदी शुरू होने का इंतजार कर रहे

मोखा सोसायटी के उपकेंद्र हितेकसा में धान को खुला रखा गया है।