- Hindi News
- नन्हें विद्यार्थियों ने दिखाया अपनी प्रतिभा का जादू
नन्हें विद्यार्थियों ने दिखाया अपनी प्रतिभा का जादू
फैंसी ड्रेस और एकल व ग्रुप डांस से पब्लिक का किया मनोरंजन।
भास्कर न्यूज - दल्लीराजहरा
लिटिल बड्र्स एकेडमी इंग्लिश मिडियम नर्सरी, प्रायमरी, मिडिल एवं हाईस्कूल 2013-14 का वार्षिक उत्सव मंगलवार को बीएसपी हायर सेकेंड्री स्कूल 2 के सभागार में अभिभावकों की उपस्थिति में हर्षोल्ल्लास के साथ मनाया गया। वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में बच्चों ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, ग्रुप डांस व एकल नृत्य में भाग लेकर मनमोहक प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों माँ सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित एवं पूजा अर्चना कर किया गया। स्वागत भाषण एलबीए के प्राचार्य श्रीमती विजया खान ने पढ़ा। समारोह के मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष मुक्ति गुहा नियोगी थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता एलबीए के अध्यक्ष नईमुद्दीन खान ने की। विशेष अतिथि डीजीएम एसआर घुले, नगर प्रशासक वीके श्रीवास्तव, नपा उपाध्यक्ष रवि जायसवाल, राजहरा व्यापारी संघ अध्यक्ष रूप आनंद दासाणी, राजहरा भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश जायसवाल एवं शमशाद रजा उपस्थित थे। सुश्री नियोगी ने कहा कि लिटिल बड्र्स एकेडमी के बच्चे निरंतर प्रगति की ओर बढ़े यह मेरी शुभकामना है। आज के कार्यक्रम में नन्हें-मुन्हे बच्चों ने अपनी प्रतिभा का जादू बिखेरकर सबका मन मोह लिया। इस संस्था का नाम शिक्षा के क्षेत्र में शुरू से ही ऊंचा रहा है। कार्यक्रम में प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि के हाथों पुरस्कृत किया गया। जिसमें कक्षा पहली ललिश चंद्राकर व अंजली सिंह प्रथम, निधि साहू द्वितीय, कक्षा दूसरी में तनुजा ठाकुर प्रथम, पीयूषकांत देवदास द्वितीय, कक्षा तीसरी में जय ललवानी प्रथम, झिलमिल कस्तूरी द्वितीय, कक्षा चौंथी में निखिल कौशिक प्रथम व वाणी माधुरी एवं तरकित कनवर द्वितीय रही। कक्षा पांचवीं में मिनाली प्रथम व हिमांशु मेश्राम द्वितीय, कक्षा छठवीं में उज्जवल कुमार प्रथम व मनप्रीत सिंह द्वितीय, कक्षा सातवीं में नयन सोरी प्रथम व कुमारी सोनाली द्वितीय, कक्षा आठवीं में कुमारी सिमरन छाबड़ा प्रथम व महक बाफना द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन शाहिद अहमद व सजकता भंज एवं आभार व्यक्त प्राचार्या विजय खान व संस्था अध्यक्ष नईमुद्दीन खान ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विद्यालय की शिक्षिका रेणु नायक, कल्पना घोष, ऊषा भारद्वाज, साजिया, अंजुम, निषा सारथी, मौसमी भारद्वाज, अलका सिंह, संगीता यादव, निकिता देवड़े, स्वीटी सिंह, मनीषा यादव, एडना मैडम, प्रधान मैडम, पूनम यादव, ममता साहू, चंद्ररेखा, रमिता सिंह सहित विमला पाटिल, पार्षद रूखमणी उपस्थित थे।
आयोजन - लिटिल बड्र्स एकेडमी स्कूल का वार्षिक उत्सव समारोह
वार्षिकोत्सव के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुत देते लिटिल बडर््स एकेडमी स्कूल के नन्हे बच्चे।