बेरला के गांवों में पहुंचे कलेक्टर
बेमेतरा - कलेक्टर डॉ. बसवराजु एस. ने बुधवार को जिले के बेरला ब्लॉक के गांवों में पहुंचकर मनरेगा के कार्यों, स्कूलों, पंचायत भवन एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने आनंदगांव के पंचायत सचिव को मितानिन की मानदेय भुगतान उनके बैंक खाते के माध्यम से करने, प्राथमिक शाला सुरहोली में मध्यान्ह भोजन का संचालन कर रहे जय दुर्गे महिला स्व-सहायता समूह को बदलने, ग्राम पंचायत ताकम के रोजगार सहायक को हटाने तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेरला में सफाई व्यवस्था के साथ बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर के निरीक्षण के दौरान जिले के अधिकारी भी उपस्थित थे।