पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इंजीनियरिंग, कृषि, महिला कॉलेज खोलने की मांग

इंजीनियरिंग, कृषि, महिला कॉलेज खोलने की मांग

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालोद - शासकीय महाविद्यालय जनभागीदारी प्रबंध समिति के अध्यक्ष व भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष तोमन साहू ने मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के समक्ष जिले के शैक्षणिक विकास के लिए इंजीनियरिंग, कृषि, महिला व पोलिटेक्नीक कॉलेज की शीघ्र स्थापना की मांग की। अध्यक्ष श्री साहू ने बताया कि जिले में लगभग दो लाख विद्यार्थी विभिन्न संकायों में अध्ययनरत है। जो प्रतिवर्ष अन्यत्र जाकर इंजीनियरिंग, कृषि, चिकित्सा कॉलेज में प्रवेश लेते हंै। इसलिए जिला निर्माण के बाद यहां महाविद्यालय स्थापना होने से जिले के छात्र-छात्राओं को लाभ मिलेगा। श्री साहू ने कहा कि जिला केन्द्र में स्थित शासकीय महाविद्यालय जो अग्रणी महाविद्यालय के रूप में स्थापित हैं। वहां भी आडोटोरियल निर्माण के लिए ५० लाख, गल्र्स कामन रूम निर्माण के लिए १० लाख, मिनी स्टेडियम का सुदृढकरण के लिए २५ लाख के साथ बीकाम में कम्प्यूटर एप्लीकेशन पाठ्यक्रम शुरू करने, कला संकाय में स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर पर अंग्रेजी साहित्य विषय शुरू किया जाए। विज्ञान में रसायन शास्त्र पाठ्यक्रम शुरू करने की मांग की गई। मांगों को जल्द पूरा करने का आश्वासन मुख्यमंत्री ने दिया है। कॉलेज के प्राध्यापकों ने भी सीएम का स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता यशवंत जैन, जिलाध्यक्ष प्रीतम साहू, महामंत्री राकेश यादव, उपाध्यक्ष पवन साहू, नितेश वर्मा, मंडल अध्यक्ष राजा दीवान आदि मौजूद थे।