कोंडेकसा स्कूल में वार्षिक उत्सव कल
दल्लीराजहरा - शहीद शंकर गुहा नियोगी विद्यालय कोंडेकसा-धोबेदंड का वार्षिक उत्सव एवं जनमुक्ति मोर्चा के शिल्पकारों द्वारा शाला के लिए निर्मित प्रतिमाओं का अनावरण का कार्यक्रम 24 जनवरी को सुबह 10 बजे से रखा गया है। मुख्य अतिथि सीएमओ बचेली श्रीधर बनाफर होंगे। अध्यक्षता धोबेदंड सरपंच पांचो बाई मरकाम करेंगी। विशेष अतिथि शहीद अस्पताल मुख्य चिकित्सक डॉ. शैबाल जाना, प्रहलाद साहनी एवं भूपेन्द्र कुमार उपस्थित रहेंगे। प्रगतिशील ग्रामीण शिक्षण समिति, जनमुक्ति मोर्चा ने लोगों से कार्यक्रम शामिल होने का आग्रह किया है।