पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शासकीय स्कूल कोटागांव में दो दिन चला वार्षिक उत्सव

शासकीय स्कूल कोटागांव में दो दिन चला वार्षिक उत्सव

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दल्लीराजहरा - शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटागांव में दो दिवसीय वार्षिक उत्सव व स्नेह सम्मेलन हुआ। प्रथम दिवस पर मार्चपास्ट व ध्वजारोहण किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि आड़ेझर सरपंच सरजू राम बरसेल थे। अध्यक्षता शाला प्राचार्य कुंजन सिंह भुआर्य ने की। विशेष अतिथि में ग्राम कोटागांव सरपंच बिरझा बाई कतलाम, व कोटागांव प्राचार्य बीआर बंजारे थे। शाला के छात्र-छात्राओं को 4 दलों सत्यम, शिवम, सुंदरम एवं मधुरम में बांटा गया जिसमें दल प्रभारी सत्यम एके दिल्लीवार, शिवम एस राजोरिया व एचआर बया, सुंदरम सदन पीएल खरे व एसके ठाकुर एवं मधुरम सदन में दल नायक माहंगू राम, कुमारी डिगेश्वरी, मनीष कुमार, कुमारी ज्योति, मुकेश कुमार, लुकेश कुमार व पूजा थी।
 दूसरे दिन हुए सांस्कृतिक विज्ञान माडल रंगोली, मेहंदी एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि डौंडी जनपद अध्यक्ष नारद गावड़े थे। अध्यक्षा कोटागांव सरपंच बिरझा बाई कतलाम ने की। विशेष अतिथि में भाजपा मंडल अध्यक्ष सोमेश साहू, जनपद सदस्य सारिका भुआर्य उपस्थित थी।