पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बेमेतरा को चाहिए सिटी बस : आशीष छाबड़ा

बेमेतरा को चाहिए सिटी बस : आशीष छाबड़ा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेमेतरा - जिले के लोग सिटी बस की आवश्यकता महसूस कर रहे हैं। सिटी बस नहीं चलने से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। पालिका अध्यक्ष आशीष छाबड़ा ने बताया कि कलेक्टोरेट से पिकरी की दूरी साढ़े तीन किलोमीटर है। शासन की उपेक्षा के कारण जिले को अब तक सिटी बस नहीं मिल पाई। इसलिए आसपास के ग्रामीणों व शहरवासियों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है। उन्होंने जिला मुख्यालय को सिटी बस सेवा से जोडऩे की मांग की है। शहर से डेढ़ किलोमीटर दूर कॉलेज के लिए छात्र-छात्राओं को नगर के चौक-चौराहों पर खड़े होकर घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। यात्री बसों में भीड़ होने से कलेक्टर कार्यालय व कॉलेज जाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। बस स्टैंड से कलेक्टर कार्यालय की दूरी डेढ़ दो किलोमीटर है। बस मालिक कमाई के चक्कर में कॉलेज व कलेक्टर कार्यालय जाने वाले जरूरतमंद लोगों को बैठाने से मना कर देते हैं। गौरतलब है कि जिला बनने के बाद मुख्यालय में ग्रामीणों की आमद बढ़ गई है।