पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लीगल एड क्लीनिक में हर सप्ताह 2 घंटे सुनी जाएगी शिकायतें

लीगल एड क्लीनिक में हर सप्ताह 2 घंटे सुनी जाएगी शिकायतें

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बेमेतरा
जिला सत्र न्यायाधीश के निर्देश पर जनपद पंचायत कार्यालय में लीगल एड क्लीनिक का आयोजन किया गया। अधिवक्ता अनिमेष मिश्रा ने बताया कि लीगल एड क्लीनिक में मिलने वाली शिकायतों को रजिस्टर में दर्ज करने के उपरांत जिला एवं सत्र न्यायाधीश एके बेक साहब द्वारा माह के अंत में आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को भेजा जाएगा।
उन्होंने यह भी बताया कि लीगल एड क्लीनिक का आयोजन हर सप्ताह कार्यालयीन अवधि में 2 घंटे के लिए आयोजित किया जाएगा। 27 जनवरी को बेमेतरा जनपद में लीगल एड क्लीनिक का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में महिला बाल विकास विभाग कार्यक्रम की सभापति निवेदिता जोशी ने बैहरसरी व मरजादपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका की नियुक्ति को रद्द कर नए लोगों की विधि-विरुद्ध नियुक्ति कर दिए जाने की शिकायत की। जनपद सदस्य जितेंद्र यदु ने भी इस शिकायत को जायज बताते हुए उनका समर्थन किया।
इसके अलावा ग्राम बटार के सचिव विनय कुमार मंडावी ने शासकीय हाईस्कूल दाढ़ी में 10 वीं बोर्ड परीक्षा में 93 प्रतिशत अंक प्राप्त करने के बाद भी डीईओ द्वारा आदिवासी बालक को प्रोत्साहन राशि नहीं देने की शिकायत की। वहीं ग्राम डूडा के बहल सिंह वर्मा ने शिकायत दर्ज कराई कि वृद्ध होने के बाद भी उन्हें आज तक निराश्रित पेंशन राशि नहीं मिल रही है।



शासकीय हाईस्कूल दाढ़ी के मेधावी छात्र ने की शिकायत